पंजाब सरकार पर भड़के किसान,सरेआम पराली को लगाई आग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 03:39 PM (IST)

 समालसर: पराली जलाने के मुद्दे को लेकर गौशाला चौक में किसानों ने बीच सड़क पराली जलाकर पंजाब सरकार का विरोध जताया। इस कारण काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही। शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला मोगा अध्यक्ष तीर्थ सिंह माहला, मास्टर गुरबचन सिंह, सरवन सिंह, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, राजेन्द्र सिंह संधू रोडे, कांग्रेस पार्टी के नीटू सरपंच जी.टी.बी. गढ़, सुखमंदर सिंह, किरती किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष आदि नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है। बिना पराली जलाए ही कई किसानों पर केस दर्ज करने की धमकियां दी गई हैं।

राजनीतिक नेताओं ने बाघापुराना के प्रशासकीय अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक शह पर किसानों पर पराली जलाने के केस दर्ज करने की धमकियां दी, जो कि किसानों के साथ सरासर धक्केशाही है। देर शाम बाघापुराना के एस.डी.एम. द्वारा धरना लगा रहे लोगों को शांत करने के लिए नायब तदहसीलदार हरचरण सिंह चन्नी को भेजा गया। धरने पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने लोगों को विश्वास दिलाया कि पराली जलाने तथा कंबाइनों के एस.एम.एस. के मुद्दे को लेकर की गई चैकिंग कागजी कार्रवाई के अंतर्गत नहीं लाई जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News