समराला में भड़के किसानों ने लुधियाना-चंडीगढ़ टोल प्लाजा घेरा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 04:59 PM (IST)

समराला (संजय गर्ग): कृषि बिलों का विरोध कर रहे किसानों ने पंजाब में रेल रोकने के अलावा नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा को घेरते हुए अपने आंदोलन को ओर तेज करने का ऐलान किया है। आज यहां सैंकड़ों ही किसानों ने लुधियाना-चंडीगढ़ टोल प्लाजा पूरी तरह घेरते हुए कर्मचारियों की तरफ से वाहनों से जा रही वसूली को बंद करवा दिया।

PunjabKesari

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) के जिला प्रधान बलबीर सिंह ने संबोधन करते कहा कि किसानों का संघर्ष आने वाले दिनों में ओर भी तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितनी देर तक केंद्र सरकार खेती बिल वापस लिए जाने का फ़ैसला नहीं लेती, तब तक किसान संघर्ष का रास्ता नहीं छोडेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों की तरफ से लगातार आंदोलन को जारी रखते हुए मोदी सरकार के पास से खेती बिल रद्द करने की मांग की जा रही है, परन्तु केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये ने किसानों को मोर्चे लगाने के लिए मजबूर किया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब भर में किसानों का रेल रोको आंदोलन छठे दिन में शामिल हो चुका है और किसानों की तरफ से अब टोल प्लाजा समेत अडानी और अंबानी ग्रुप के अदारे घेरने का फ़ैसला भी लिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News