काले कानूनों के विरोध में भारतीय यूनियन के प्रधान के नेतृत्व में फिरोजपुर में किसानों ने लगाया धरना

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 11:55 AM (IST)

फिरोजपुर (हरचरन सिंह, बिट्टू): केंद्र सरकार की तरफ से किसानों विरुद्ध के पास किए काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान अपने घर-परिवार छोड़ कर पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लगातार हो रहे संघर्ष के बावजूद केंद्र सरकार की तरफ से किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है, जिसके साथ किसानों अंदर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बिल रद्द करवाने के लिए किसानों की तरफ से लगातार धरने लगाए जा रहे हैं। उसी तरह आज किसान संयुक्त मोर्चो की कॉल पर भारतीय किसान यूनियन डकौता के प्रधान हरनेक सिंह महिमा के नेतृत्व में भट्टिया वाली बस्ती फिरोजपुर शहर में रेल रोकी गई। 

PunjabKesari

मिली जानकारी अनुसार इस धरने में किसानों ने सुबह 6 बजे से धरना लगाया हुआ है। धरने में महापंचायत के सदस्यों ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। किसानों ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगे न मानी तो संघर्ष को और तीखा किया जाएगा। इस धरने में बूटा सिंह, धीरा बत्रा, सरबजीत सिंह संधू, झोंक हरिहर और समूह नेता उपस्थित थे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News