आज चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे किसान, पुलिस ने सील किए सारे Entry Point
punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 10:51 AM (IST)

चंडीगढ़: खराब फसलों के मुआवजे और दूसरी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में धरना देने आने वाले किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सभी एंट्री प्वाइंट सील कर दिए हैं। बैरीकेड्स और हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स तैनात की गई है। पुलिस विभाग ने एस.पी. सिटी करीब चार मृदुल ने सोमवार को तैनात की है। सभी एंट्री प्वाइंट पर चैकिंग की हजार फोर्स एंट्री प्वाइंट पर एस.पी. सिटी मृदुल ने सोमवार को सभी एंट्री प्वाइंट की चैकिंग की। किसानों को शहर में प्रवेश होने से रोकने के लिए सभी डिवीजन के डी.एस.पी. की जिम्मेवारी लगाई है। पंजाब और हरियाणा के किसान चंडीगढ़ में घुसकर परेड ग्राउंड सैक्टर-17 में मांग मंगवाने के लिए धरना देना चाहते हैं जबकि चंडीगढ़ पुलिस बार्डर पर रोकने की योजना बना रही है। हालांकि पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ आने वाले कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
परेड ग्राऊड की नहीं मिली मंजूरी
चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन किसानों से 20 अगस्त से ही बातचीत कर प्रदर्शन टालने के प्रयास में लगा है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किसानों को सैक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड में प्रदर्शन की मंजूरी दी जा रही थी, लेकिन किसानों ने परेड ग्राऊंड की मांग की थी। सहमति नहीं बनने पर किसानों ने सोमवार को चंडीगढ़ की सीमा के समीप पहुंचना था।
नहीं मिली कोई राहत
किसान नेता संजीव आलमपुर ने कहा कि गत दिन प्रशासन ने गवर्नर बी.एल. पुरोहित से। मीटिंग करवाई, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई राहत नहीं मिल सकी थी। प्रशासन ने सोमवार को बातचीत बारे कहा था, लेकिन पंजाब में सुबह से ही किसान नेताओं को हिरासत में लिया जाने लगा। इससे पहले पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान से मीटिंग के बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने का ऐलान किया था। किसान हजारों की संख्या में 22 अगस्त को चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने की तैयारी में थे।