राज्य में एक बार फिर से धरना लगाएंगे किसान, जानें क्यों?

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 05:28 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य के किसानों द्वारा समय-समय पर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरने लगाए जाते रहे हैं। इसी के तहत अब राज्य के किसान एक बार फिर से सरकार खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल का राज्य में पानी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। राजेवाल ने कहा है कि किसान अब राज्य में पानी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे तथा सरकार खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा एक बार फिर से अनिश्चितकालीन धरना लगाया जाएगा। राजेवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसी भी हालत में लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान के हर खेत तक पानी पहुंचाने का इंतजाम करे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News