Punjab: हाईवे पर स्कॉर्पियों के साथ भयानक हादसा, 3 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 05:59 PM (IST)

फाजिल्का: हाईवे पर भयानक सड़क हादसे में पुलिस कर्मियों के घायल होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अरनीवाला के नजदीक फाजिल्का मलोट हाईवे पर गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, इस दौरान गाड़ी में 6 लोग  सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को तुरन्त फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जिनमें से 2 हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान घायल हुए 6 लोगों में से 3 पुलिस कर्मचारी हैं। जिनकी पहचान अंग्रेज सिंह निवासी सिरसा हरियाणा, इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह इंस्पेकटर सीआईए मोहाली के रूप में हुई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News