बेखौफ लुटेरे: हथियारों बल पर डाक्टर की पत्नी को किया अगवा, फिर...

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 06:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क: हथियारों के बल पर महिला को अगवा करके लूटने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मोगा से लुटेरे डाक्टर की पत्नी को तेजधार हथियारों के बल पर अगवा करके जालंधर के कपूरथला रोड पर छोड़ गए। इस दौरान लुटेरों ने कार सवार महिला से सोने के गहने व पर्स छीन लिया। 

महिला की पहचान रमला रानी पत्नी डाक्टर राजीव कपूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। महिला ने बताया कि  वह आज सुबह अपने रिश्तेदार से मिलने बरगाड़ी आई थी। वापस लौटते समय हाईवे पर उसे कुछ लुटेरों हथियारों के बल पर घेर लिया। इसके बाद लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कपूरथला रोड पर चलती कार से उतार कर फरार हो गए।  इसके बाद महिला रमला ने अपने पति डॉ. राजीव को इस घटना की सूचना की जिसके वह तुरन्त जालंधर उन्हें लेने के लिए पहुंचे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News