बेखौफ चोरों ने मचाया आतंक: ज्वेलरी शॉप में हाथ किया साफ, वारदात CCTV में कैद
punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2023 - 12:17 PM (IST)

लुधियाना (विजय चायल): शहर में आए दिन चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। उधर, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बिना किसी खौफ के चोरों और लुटेरों ने आतंक मचा रखा है और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के ताजपुर रोड से सामने आया है।
चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया और 15 तोले सोना, 20 किलो चांदी, गैस चूल्हा व 100000 रुपयों पर हाथ साफ किया है। इस दौरान चोरी की घटना चोर सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। चोरों द्वारा सी.सी.टी.वी. की तारें भी काटी गई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here