जालंधर में बेखौफ चोर, भरे बाजार वारदात को अंजाम देकर हुए फरार
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 10:36 AM (IST)
जालंधर (कुंदन/पंकज): शहर में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जालंधर अड्डा होशियारपुर फाटक के पास सामने आया है, जहां एक सिख व्यक्ति की एक्टिवा चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति रात के समय अड्डा होशियारपुर के पास की एक करियाना दुकान पर घर का सामान लेने आया था।
उसने अपनी एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह सामान लेकर बाहर लौटा तो उसकी एक्टिवा वहां से गायब थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

