फिरोजपुर के डीएसपी केसर सिंह की ब्रेन हेमरेज से मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 08:21 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर शहर के डी.ऐस्स.पी. केसर सिंह की आज सुबह करीब 2.30 बजे ब्रेन हेमरेज के साथ मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी मुताबिक वह पंजाब पुलिस में बतौर 1990 में एएसआई में भर्ती हुए हैं, जिनको पंजाब सरकार की तरफ से 16 जुलाई 2020 को फिरोजपुर शहरी इलाके में बतौर डी.ऐस्स.पी. लगाया गया था।

एसएसपी फ़िरोज़पुर भुपिन्दर सिंह ने सोशल मीडिया पर डीएसपी केसर सिंह की मौत को लेकर शोक प्रकट किया है। उनका आज 12.00 बजे उनके गाँव बंगवान थाना बस्सी पठाना ज़िला फतेहगढ़ साहब में अंतिम संस्कार किया जायेगा। डीएसपी केसर सिंह की अचानक हुई मौत को लेकर फिरोजपुर पुलिस और लोगों में शोक की लहर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Related News