Highway नजदीक दिल दहला देने वाली घटना, नजारा देख बैचेन हुुए लोग..

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 09:36 AM (IST)

जालंधर: शादी के कई वर्षों बाद भी बच्चा न होने के चलते लाखों जोड़े इलाज करवा रहे हैं व इधर-उधर भटक रहे हैं ताकि उनके घर बच्चा पैदा हो सके। वहीं इसके विपरीत कई लोग बच्चे के पैदा होने से पहले ही कोख में उसका कत्ल कर देते हैं। इसी तरह का एक मामला महानगर के हाइवे के नजदीक स्थित भगत सिंह कालोनी में देखने को मिला।

सुबह सुबह भगत सिंह कालोनी में सफाई करवाई जा रही थी कि इस दौरान 3 माह के बच्चे का भ्रूण मिला। यह दृश्य देख कर सभी लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लड़की पैदा होने के डर से लोगों द्वारा लड़की की भ्रूण हत्या करने की बातें तो कई बार सुनने को मिल चुकी हैं लेकिन आज जो भ्रूण मिला वह लड़के का भूण है। बच्चे के पैदा होने से पहले ही कोख में उसका कत्ल कर दिया गया।

इलाका निवासी दीपक ने बताया कि वह किसी काम से वापस लौटे तो लेबर के लोगों ने इस बारे में बताया। इस घटना से लोगों में बेचैनी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में आज भी इस तरह की मानसिकता वाले लोग जिंदा हैं जो बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसका कोख में ही कत्ल कर देते हैं। यह हमारे समाज की कड़वी सच्चाई है, जिसके प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News