प्यार के इंतजार में बैठी रही मंगेतर,युवक किसी और के साथ रफूचक्कर

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 04:16 PM (IST)

बठिंडाः वीडियो में शगुन की तस्वीरें दिखा रही यह लड़की और उसका पिता अपने साथ हुए धोखे की कहानी बयां कर रहे हैं। दरअसल, इस लड़की के साथ गुरसेवक सिंह नाम के गुरसिख ने 2017 में सगाई की थी।

 

मगर अब एक साल के बाद उसने कहीं और विवाह करवा लिया। पीड़िता का आरोप है कि गुरसेवक ने एक अन्य लड़की को भी मंगनी करवाकर धोखा दिया है, जिसका उसको फोन भी आया था। लड़की का पिता तख्त श्री दमदमा साहिब के साथ नानकसर गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी है। उसने लड़के पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के साथ-साथ जत्थेदार साहिब को भी शिकायत दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों को बुलाया गया है। अगर बातचीत से मामला  हल न हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  पीड़ित परिवार ने सिख संस्थाओं के नेताओं और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News