Jalandhar में VIP नंबर की जबरदस्त दीवानगी, एक्टिवा के लिए खरीदा 8.52 लाख का ''0001'' नंबर
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 02:40 PM (IST)
जालंधर: कहते हैं शौक की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन जालंधर में एक शख्स ने अपने शौक के लिए 8.52 लाख रुपये खर्च कर दिए। हैरानी की बात यह है कि यह रकम किसी लग्जरी कार पर नहीं, बल्कि एक एक्टिवा के VIP नंबर 'PB 08 GA 0001' पर खर्च की गई।
ई-ऑक्शन में PB 08 GA 0009 नंबर 2 लाख रुपये में बिका, जबकि PB 08 GA 0007 के लिए 3.11 लाख रुपये, PB 08 GA 0005 के लिए 2.83 लाख रुपये और PB 08 GA 0008 के लिए 2.50 लाख रुपये की बोली लगी। वहीं 0002, 0003, 0006 और 0009 नंबर भी 2-2 लाख रुपये में बिके।
आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, फैंसी नंबरों की ई-नीलामी हर सप्ताह आयोजित की जाती है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को संबंधित नंबर आवंटित किया जाता है। हाल के महीनों में वीआईपी नंबरों के लिए लाखों रुपये की बोलियां लगने का सिलसिला लगातार जारी है।

