पंजाब DGP दफ्तर से गायब हो गईं हैं फाइलें, जांच में जुटी SIT
punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 09:51 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील राज): पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सिद्धार्थ चटोपाध्याय के जाली साइन कर 11 पुलिस जवानों की प्रमोशन के मामले में डी.जी.पी. दफ्तर से 2-3 फाइलें गायब हो गई हैं। गायब होने वाली फाइलों में पुलिस जवानों की प्रमोशन का रिकॉर्ड है और पूर्व डी.जी.पी. के जाली साइनों के आधार पर ही प्रमोशन हुई है। जांच में सामने आया कि फरार आरोपी एस.आई. सतविन्दर ने 3 बार प्रमोशन हासिल की थी। वह हैड कांस्टेबल से एस.आई. बन गया था। यह प्रमोशन सतविन्दर ने कुछ ही महीनों में हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : पंजाब में पहली बार राज्यसभा सीटों के लिए मचेगा घमासान
वहीं मामले में पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. के पकड़े गए पी.ए. कुलविन्दर सिंह को सभी मामले की जानकारी थी। आरोपियों ने उसकी मिलीभगत के कारण ही वारदात को अंजाम दिया था। जांच दौरान पता चला कि कुलविन्दर सिंह ने कंप्यूटर पर भी प्रमोशन की लिस्ट बनाई थी, जिसकी उसे पूरी जानकारी थी। कुलविन्दर सिंह को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया। कुलविन्दर सिंह का पुलिस रिमांड लेने के लिए एस.आई.टी. ने अदालत से 10 दिनों का रिमांड मांगा है। पुलिस ने रिमांड के लिए दलील दी कि आरोपी से पता करना है कि दफ्तर से फाइलें गायब कैसे हुईं। मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कुलविन्दर से पूछताछ करनी है। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग जगह छापेमारी करने में लगी हुई हैं।
यह भी पढ़ें : खूब पढ़े-लिखे हैं पंजाब के प्रधान, जानें किसके पास है कौन-कौन सी डिग्री
इन पुलिस मुलाजिमों की हो चुकी है गिरफ्तारी
प्रमोशन की लिस्ट पर पूर्व डी.जी.पी. के जाली साइन करने के मामले में एस.आई.टी. अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें साइबर सैल के इंस्पेक्टर सतवंत सिंह, जी.पी.एफ. ब्रांच के सुपरिडैंट सन्दीप कुमार, ई-1 ब्रांच के सुपरिडैंट बहादुर सिंह, हैड कांस्टेबल मनी कटोच और बर्खास्त एस.आई. सरबजीत सिंह शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को एस.आई. ने पूर्व डी.जी.पी. के पी.ए. कुलविन्दर सिंह को गिरफ्तार किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here