फरीदकोट के Couple के खिलाफ FIR दर्ज, कारनामा जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 02:09 PM (IST)

फरीदकोट (राजन) : जिले में पति-पत्नी के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, जाली हस्ताक्षर कर वोटरों के फार्म भरने के मामले में केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार दफ्तर चुनावकार रजिस्ट्रेशन अफसर-कम-एस.डी.एम. फरीदकोट द्वारा थाना सिटी फरीदकोट को लिखे पत्र में बताया गया कि मनदीप कुमार द्वारा दी गई शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि चरनजीत कौर और उसके पति गुरप्रीत सिंह द्वारा कई वोटरों के जाली हस्ताक्षर कर फार्म नंबर-07 भरकर दफ्तर में जमा करवाए गए हैं।

मामले की जांच दौरान फार्म नंबर-13 और नगर कौंसिल फरीदकोट से रिपोर्ट हासिल की गई। जांच में सामने आया कि फार्म नंबर-13 पर जसपिंदर सिंह के हस्ताक्षर अंग्रेजी में हैं, जबकि फार्म नंबर-07 में उसके हस्ताक्षर पंजाबी में किए गए थे। इस संबंध में जसपिंदर सिंह द्वारा रिपोर्ट दी गई कि फार्म नंबर-07 न तो उसके द्वारा भरा गया और न ही उस पर उसके हस्ताक्षर हैं।

जांच दौरान यह बात सामने आई कि फार्म नंबर-07 पर जाली हस्ताक्षर चरनजीत कौर द्वारा किए गए थे, जबकि यह फार्म उसके पति गुरप्रीत सिंह द्वारा जसपिंदर सिंह बनकर दफ्तर में जमा करवाए गए। इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता मनदीप कुमार पुत्र प्रशोतम लाल निवासी भान सिंह कॉलोनी के बयानों के आधार पर चरनजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी भान सिंह कॉलोनी के खिलाफ बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी-2 के सहायक थानेदार सरबजीत सिंह द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News