अजनाला में भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुआ पूरा घर, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 11:54 AM (IST)

अजनाला(रमन): शहर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चिराग से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी जगह और घर को अपनी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड की करीब 4 गाड़ियां मौके पर
इस हादसे में घर की पूरी बिल्डिंग जलकर राख हो गई, वहीं 2 गाड़ियां और अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित परिवार के अनुसार इस आगजनी में करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चिराग से लगी आग ने मचाई तबाही
पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके घर के अंदर पीर बाबा की जगह है, जहां चिराग से आग लगी और देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। उन्होंने कहा कि घर की बिल्डिंग जल चुकी है और दोनों गाड़ियां भी पूरी राख हो गई हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि कृष्ण लाल नाम के व्यक्ति का यह घर है, जो अजनाला में कारोबार करते हैं। आग लगने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News