अमृतसर में तेज रफ्तार बस का कहर, भाई की मौके पर मौत; बहन गंभीर घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 11:43 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। जानकारी अनुसार रामतीर्थ रोड पर ग्वाल मंडी के पास तेज रफ्तार बस ने बुलेट बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। मृतक की पहचान गांव अजनाला, गेहरी मंडी निवासी अरमानदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की बस ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरमानदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बहन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News