पंजाब के अमृतसर में AAP वर्कर पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 10:38 PM (IST)

जंडियाला गुरु: जंडियाला गुरु में आम आदमी पार्टी के वर्कर मनजीत सिंह मल्ल्ही पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह मल्ल्ही गुरुद्वारे के पास वाली गली में निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ उनका विवाद हो गया। पड़ोसी ने लोहे की राड़ से हमले की कोशिश की है। 

आरोप है कि गली में सरकारी काम करवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पड़ोसियों ने मनजीत सिंह मल्ल्ही के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल, मामले में हमले की वजह, घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News