मंगलवार को भी सरकारी छुट्टी का ऐलान, अमृतसर के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 11:39 AM (IST)
अमृतसर: मंगलवार को जिला अमृतसर में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, 27 अक्टूबर को श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व है। इसके चलते अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व के संबंध में 27 अक्टूबर, मंगलवार को अमृतसर जिले में स्थित सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी रहेगी।

