चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित एक घर में लगी आग, एक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 09:46 PM (IST)

चंडीगढ़ः यहां के सेक्टर 19 स्थित एक घर में आग लग गई। एकाएक लगी आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के चार सदस्य झुलस गए, जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक आग लगने के असल कारणों का पता नहीं चल सका है। 

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस आग से एक बच्चे समेत चार व्यस्क झुलस गए, जिसमें एक पुरुष और दो महिला थी। सभी को चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। 

आस-पडोस के लोगों को घटना की जानकारी उस समय जब आग की तपिश के गरम होकर शीशों में धमका हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर में उषा (28), सरोज (50), सूंदर सिंह (50 ), पालो देवी(80)  एवं एक ढ़ाई साल का बच्चा रहता था। इसमें बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News