Ludhiana में देर शाम आग ने मचाया तांडव, कई दुकानें जलकर राख
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 12:05 AM (IST)
लुधियाना (खुराना) : लुधियाना में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक नगरी की पोश इलाके घुमार मंडी में कपड़े की एक प्रसिद्ध दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भयानक आग ने पूरे इलाके में तांडव मचा दिया। जानकारी अनुसार घुमार मंडी के बलबीर सिल्क एंड साड़ी पर भयानक आग लगी है। इस दौरान कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा शुक्रवार देर शाम का बताया जा रहा है, जिसमें एक साथ कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं। हादसे में करोड़ो रु. का कपड़ा व अन्य सामान आग की भयानक लपटों की भेंट चढ़ गया है। आग की लपटें इतनी तेज उठ रही थीं कि हर तरफ धुआं धुआं ही नजर आ रहा था। वहीं मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

आग की भयानक लपटों को लगातार विकराल रूप धारण करते हुए देख कर दुकानदारों द्वारा मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की लगभग 10 गाड़ियों ने पानी की तेज बौछारें मारते हुए आग की आसमान छूती लपटों पर काबू पाने के दिए युद्ध स्तर प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे थे।


