भाई की शादी का जश्न मना रहे Gangster पर फायरिंग, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 08:52 AM (IST)

मालेरकोटला (बेदी): मालेरकोटला के जरग चौंक नजदीक सोमवार रात विवाह पार्टी के दौरान गैंगस्टर अब्दुल रशीद घुद्दू का कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अब्दुल घुद्दू जरग चौंक के पास स्थित पैलेस में अपने भाई की शादी की पार्टी का जश्न मना रहा था।

PunjabKesari

उस पर अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी,जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जब कि एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया।आरोपी गैंगस्टर का कत्ल करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मारे गए गैंगस्टर अब्दुल रशीद घुद्दू पर 15 मामले दर्ज थे। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News