लुधियाना की माली गंज इलाके में चली गोली,डर का माहौल

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 03:57 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना के माली गंज इलाके में गोली चलने की आवाज से दहशत का माहौल छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह सब लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया है। जानकारी के मुताबिक एवन गारमेंट के मालिक पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तब हमला किया गया, जब वह दुकान बंद कर कर घर लौट रहा था। बंदूक की नोक पर उससे लूट की कोशिश की गई।

गोली चलने की आवाज भी लोगों ने सुनी। इलाकावासियों ने बताया कि यह घटना बीती रात 10 बजे की है य़ उन्होंने खुद गोली चलने की आवाज सुनी है, परन्तु पुलिस इससे इंकार कर रही है।   मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News