भरे बाजार चली गोलियां, दहशत में आए दुकानदारों ने बंद की दुकानें

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 01:04 PM (IST)

तरनतारन (संदीप): तरनतारन जिले के गांव फतेहाबाद के मेन बाजार में उस समय दहशत फैल गई जब भापा जी की हट्टी (कपड़ों की दुकान) पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोलियां चलाई गई। गोलियों की आवाज सुनते ही भीड़ भरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने सुरक्षा कारणों से तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News