Punjab : सर्वे करने गई महिला से छेड़छाड़! कमरे में बंद कर मोबाइल छीना और...

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 08:46 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां सरकारी सर्वे के लिए घर-घर जा रही एक महिला अध्यापिका के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। घटना गुमटाला इलाके की बताई जा रही है। पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई और दूसरे फोन की मदद से मदद के लिए संपर्क किया।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग सैंसस (नशा सर्वे) अभियान के तहत अध्यापकों, आंगनबाड़ी वर्करों और अन्य महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी अभियान के तहत एक महिला अध्यापिका सर्वे के लिए गुमटाला क्षेत्र में एक घर पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला ने जैसे ही घर का दरवाजा खटखटाया, अंदर से आवाज आई कि दरवाजा खुला है। महिला सर्वे के लिए घर के अंदर चली गई। आरोप है कि अंदर मौजूद व्यक्ति ने तुरंत दरवाजे की कुंडी लगा दी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पीड़िता ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह खुद को आरोपी से बचाया और घर के बाथरूम में जाकर छिप गई। वहां से उसने अपने पर्स में रखे दूसरे मोबाइल फोन के जरिए अपने परिचितों और संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News