बोलैरो में सवार बाप-बेटे पर हथियारबंधों ने की फायरिंग, फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 12:29 PM (IST)

जीरा(गुरमेल): थाना जीरा की पुलिस ने गांव बहक गुजरां के नजदीक बोलैरो गाड़ी में सवार बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने और विवाद के दौरान चली गोली व्यक्ति को लगने के आरोप में लगभग 26 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और असलाह एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

थाना जीरा सदर के ए.एस.आई. हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में दलजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी बहक गुजरां ने बताया कि उसने गांव बहक गुजरां में 4 किले जमीन ठेके पर ली हुई है और उसमें धान की फसल लगाई हुई है।बीते दिन जब वह अपने पिता के साथ बोलैरो गाड़ी (नंबर पीबी-05एसी-4544) पर सवार होकर जीरा शहर की तरफ जा रहा था तो गांव बहक गुजरां की डिस्पैंसरी के पास पहुंचने पर आरोपी बलवंत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह, हरजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह, जंगीर सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह, सुखजीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासी गांव बहक गुजरा, दर्शन सिंह पुत्र मान सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी बस्ती बुटे वाली 20 के करीब अज्ञात लोगों के साथ वहां हथियारों से लैस होकर खडे़ हुए थे।

उसने बताया कि आरोपी सुखजीत सिंह ने ललकारा मारा कि दोनों बाप-बेटे को जाने नहीं देना तो आरोपी हरजीत सिंह ने दस्ती 12 बोर बंदूक का फायर किया, जोकि गाड़ी की कंडक्टर साइड पर लगा और आरोपी जंगीर सिंह ने दस्ती पिस्तौल का फायर किया, जोकि गाड़ी की पिछली बारी पर लगा और आरोपी बलवंत सिंह ने 12 बोर बंदूक से फायर किया, जोकि शिकायतकर्त्ता के कंधे पर लगा है।पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसके पिता ने गाड़ी वहां से भगा ली और पुलिस को फोन कर दिया जिसके बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News