फिर गोलियों से दहला पंजाब, अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 01:11 PM (IST)
नवांशहर (त्रिपाठी): पंजाब के जिला नवांशहर जिले में फायरिंग का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बंगा में मुकंदपुर रोड स्थित एक अस्पताल पर अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर 3 गोलियां लगी हैं।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल के डॉक्टर को पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं और उससे फिरौती भी मांगी जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है, लेकिन अधिकारी अभी इस संबंध में अधिक जानकारी देने से बच रहे हैं।

