Firing : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 11:15 AM (IST)

होशियारपुर: यहां के दसूहा में देर शाम एक युवक पर 4-5 व्यक्तियों ने गोली चला दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया है जिसे जालंधर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार दसूहा के गांव पवे में देर शाम लगभग 8:15 पर एक कार सवार 4-5 व्यक्तियों द्वारा इसी गांव के लखबीर सिंह पुत्र परमिंद्र सिंह पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर घायल कर दिया गया। सिविल अस्पताल दसूहा में उपचाराधीन लखबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उस पर गुरप्रीत सिंह बंटी पुत्र बहादुर सिंह निवासी जलोटा (दसूहा) ने गोली चलाई। इसके बाद वह शोर मचाते हुए भाग निकले। गोली उसके पेट में लगी है। उपचाराधीन लखबीर को जालंधर रैफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी बलविंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि घटना का कारण रंजिश बताई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News