Punjab : दिन-दिहाड़े युवक पर फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 06:19 PM (IST)

अमृतसर : जिले के इस्लामाबाद इलाके में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात होने से सनसनी फैल गई है। पुरानी रंजिश के चलते युवक की दिन-दिहाड़े फायरिंग कर गंभीर घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक की पहचान अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह को लेकर बोले CM मान

इस संबंधी जानकारी देते इलाका निवासी सुरिंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी टीवी अस्पताल में दाखिल है। उसका भतीजा अमनप्रीत उसे खाना देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते आरोपी नवप्रीत सिंह ने उसे रोककर उस पर फायरिंग कर दी। सुरिंदर कौर ने बताया कि गोली लगने का बाद अमनप्रीत घर पर भाग कर आ गया। इसके बाद पुलिस को फोन किया और एम्बुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें:  School Timing: पंजाब में बदला Schools का समय, जानें कब से लागू होंगे आदेश

घटना की सूचना मिलते ही थाना इस्लामाबाद की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस  द्वारा मामले का जांच जारी है। एसीपी सुरिंदर सिंह का कहना है मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News