चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर लगा पक्का मोर्चा, कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया यह ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 04:03 PM (IST)

मोहाली: आज कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर पक्का मोर्चा लगा दिया है। मोर्चे ने ऐलान करते हुए कहा कि वे किसी से मुलाकात नहीं करने जाएंगे। अगर किसी ने उनसे बात करनी है तो वह मोर्चे में पहुंच कर बात करें। गौरतलब है कि बंदी सिंहों की रिहाई और बेअदबी मोर्चे में इंसाफ की मांग को लेकर पक्का मोर्चा लगाया गया है। बता दें कि काफी लंबे समय के बाद चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर एक बड़ा इकट्ठ देखने को मिल रहा है। 

PunjabKesari

प्रदर्शनकारियों द्वारा  शांतिमय ढंग से सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी गिनती में पंजाब की मोहाली पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस की फोर्स तैनात की गई है। प्रदर्शनाकिरयों द्वारा पक्के टैंट लगाए जा रहे हैं और लंगर बनने शुरू हो गए हैं। जिक्रयोग्य है कि बंदी सिखों की रिहाई और बहबल कलां मामले में दोषियों को गिरफ्तार करके इंसाफ देने की मांग करते हुए कौमी इंसाफ मोर्चा ने 7 जनवरी से पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया था। पक्का मोर्चे ने मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अम्ब साहिब से चंडीगढ़ की तरफ कूच करना था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News