छुट्टी पर आए फौजी पर तेजधार हथियारों से हमला, चलाई गोली

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 04:48 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): पुरानी रंजिश को लेकर छुट्टी पर आए एक फौजी को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट डाला और उस पर गोली चलाई। फौजी गुरमीत सिंह को गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शनिवार गांव खलचियां जदीद की है। 

पुलिस को दिए बयानों में गुरमीत सिंह ने बताया कि वह आर्मी में नौकरी करता है और छुट्टी पर आया हुआ है। शनिवार जब वह किसी काम के लिए फिरोजपुर जा रहा था तो उससे पुरानी रंजिश रखने वाले संदीप सिंह उर्फ बिल्ला एवं उसके अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मार देने की नीयत से उस पर फॉयर किए। थाना सदर के एएसआई जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और आमर्ज एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News