पंजाब के इस Airport में बदला फ्लाइट्स का समय, जानें नई Timing

punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 12:55 PM (IST)

जालंधर : आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सर्दी के मौसम के चलते आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। इसे लेकर यरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में यात्रियों को परेशानी न हो इसके चलते ये  फैसला लिया गया है।        

इसके बाद अब मुंबई से आदमपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 2:00 बजे मुंबई से रवाना होकर शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में आदमपुर से शाम 4:50 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी शाम 7:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।  

वहीं हिंडन-आदमपुर फ्लाइट दोपहर 2:00 बजे हिंडन से चलेगी और आदमपुर 3:00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में 3:25 पर आदमपुर से चलकर शाम 4:25 बजे हिंडन पहुंचेगी।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash