लंदन, अबू धाबी व दुबई से एन.आर.आईज को लेकर अमृतसर पहुंची फ्लाइटें

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 09:15 PM (IST)

जालंधर (पुनीत): लंदन से एन.आर.आईज को लेकर देर रात फ्लाइट संख्या (ए.एल-161) भारत पहुंची। इसके यात्रियों को लेने के लिए जालंधर से बस को अमृतसर एयरपोर्ट पर रवाना किया गया है। लंदन से आने वाले एन.आर.आईज के बचाव को मद्देनजर रखते हुए कंडक्टर स्टाफ को सैनिटाइजर, मास्क, गल्बज इत्यादि सहित जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई है। उक्त यात्री शनिवार सुबह महानगर जालंधर पहुंचेगें, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई शुरू होगी।

उक्त एन.आर.आईज अगर विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए स्थान पर क्वारंटाइन नहीं होना चाहेगें तो उन्हें होटल में क्वारंटाइन करने का प्रबंध है, लेकिन इसके लिए एन.आर.आईज को खर्च खुद करना होगा। इसके विपरीत विभाग द्वारा जहां क्वारंटाइन किया जाएगा वहां का पूरा खर्च विभाग द्वारा अदा किया जाएगा। वहीं, पंजाबियों को लेकर अबू धाबी की 1 फ्लाइट अमृतसर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहुंची जबकि दुबई से आने वाली 2 फ्लाइटों में से 1 फ्लाइट को कुछ कारणों के चलते कैंसल करना पड़ा। 

दुबई से फ्लाइट संख्या (एफ.जेड-4525) 12.35 पर अमृतसर लैंड हुई जबकि जो फ्लाइट संख्या (एफ.जेड-4526) दोपहर 2.35 पर आनी थी वह कैंसल हो गई। इस फ्लाइट के यात्रियों को देर रात या शनिवार को किसी अन्य फ्लाइट के माध्यम से भेजे जाने की सूचना है। फिलहाल अभी यह क्लीयर नहीं हो पाया है कि इन्हें किस फ्लाइट से पंजाब भेजा जाएगा।

दुबई व अबू धाबी की फ्लाइट के लैंड होने के समय में अंतर होने के कारण पहले पहुंची दुबई की फ्लाइट के एन.आर.आई. को जालंधर डिपो-1 की बस जालंधर लेकर पहुंची। यहां पहुंचते ही एन.आर.आईज के कोरोना टैस्ट लेने प्रक्रिया को शुरू करते हुए उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके बाद दूसरी बस के आने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को टैस्ट लेने के लिए तैयार रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि विदेश से आने वाले यात्रियों के टैस्ट लिए जा रहे हैं। वहीं लंदन से आने वाले यात्रियों के कोरोना टैस्ट लेने की प्रक्रिया हेतू पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News