अहम खबर: बाढ़ पीड़ितों को इतने दिनों के अंदर-अंदर मिलेगी मुआवज़ा राशि
punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 06:59 PM (IST)

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जिले में बाढ़ के कारण फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा बांटने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के एस.डी.एम. और माल अधिकारी एक हफ्ते में प्रभावित किसानों के बैंक खाते में मुआवजा राशि ट्रांसफर करना सुनिश्चित बनाएं।
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और विशेष मुख्य सचिव (वित्त) के.ए.पी. सिन्हा ने बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के वितरण को लेकर चल रही प्रक्रिया की समीक्षा करने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेते हुए डी.सी. ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को मुआवज़े के वितरण से संबंधित सभी कार्य जल्द से जल्द मुकम्मल करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को हुए नुकसान की जल्द भरपाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार नियमों के मुताबिक मुआवजा राशि पीड़ितों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा व्यक्तिगत तौर पर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी प्रभावित व्यक्ति मुआवजा हासिल करने से वंचित न रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here