पहली बार बादलों पर बरसे पी.एम. मोदी, ''भाजपा का डिप्टी सी.एम.'' को लेकर दिया यह बयान
punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 06:30 PM (IST)

जालंधर : राज्य में चुनाव प्रचार के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी आज जालंधर पहुंचे, जहां पर उन्होंने रैली को संबोधित किया। इस दौरान पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने बादलों पर निशाना साधा। पी.एम. मोदी ने बादलों पर बरसते हुए कहा कि जब राज्य में अकाली दल के साथ उनका गठबंधन था और सत्ता में अकाली-भाजपा सरकार थी, तब भी भाजपा को हमेशा छोटी भूमिका ही स्वीकार करनी पड़ी। भाजपा ने उस समय मनोरंजन कालिया को राज्य में अपना डिप्टी सी.एम. बनाना चाहा, लेकिन हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे सुखबीर को डिप्टी सी.एम. बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही पंजाब की भलाई के लिए राजनीतिक हकों को दरकिनार किया है और राज्य के लिए कई कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अगर इस बार भाजपा को मौका देते हैं तो भाजपा भी पंजाब के लोगों का कल्याण करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावों में हमारे साथ एक प्रभावी प्रतिनिधित्व कैप्टन और ढींढसा के रूप में जुड़ा हुआ है और राज्य में डबल इंजन सरकार बनना तय है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here