विजिलेंस पूछताछ खत्म, दफ्तर से बाहर आते ही गरजे पूर्व CM चन्नी

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 10:30 AM (IST)

जालंधर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से आय की तुलना में अधिक संपत्ति होने के मामले में  7 घंटे तक पूछताछ की तथा उनसे विभिन्न ज्ञात व अज्ञात परिसंपत्तियों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। विजीलैंस अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी लगभग 11.15 बजे विजीलैंस कार्यालय मोहाली पहुंच गए थे। उनसे वैरीफिकेशन करने का कार्य रोपड़ रेंज के विजीलैंस एस.एस.पी. दलजीत सिंह राणा को सौंपा गया। एस.एस.पी. राणा के साथ कई डी.एस.पीज व कई इंस्पैक्टरों को भी जोड़ा गया।विजीलैंस अधिकारियों ने चन्नी से तैयार की गई प्रश्नावली के जवाब मांगे हैं। अभी चन्नी की विजीलैंस अधिकारियों के सामने पहली पेशी थी। विजीलैंस अधिकारी चन्नी द्वारा दिए गए जवाबों का विभिन्न स्रोतों से उनकी सम्पत्ति के बारे में मिली जानकारी से मिलान करेंगे। विजीलैंस अधिकारी देखेंगे कि चन्नी ने विभिन्न प्रश्नों के क्या-क्या जवाब दिए हैं। चन्नी केवल यही कहते रहे कि उनके पास बहुत कम संपत्ति है और उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में बेनामी संपत्ति नहीं बनाई, जबकि विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों ने चन्नी के संबंध में विभिन्न गुप्त सूत्रों से जानकारी जुटाई हुई है। चन्नी को लेकर जांच का कार्य अभी लंबा चल सकता है। अधिकारियों ने चन्नी से कहा कि वह अपने तथा रिश्तेदारों के नाम के बैंक खातों तथा संपत्ति की पूरी जानकारी फॉर्म में भर कर दें ताकि उसकी वेरिफिकेशन की जा सके। फॉर्म जमा करवाने के लिए उन्हें पुन: बुलाया जाएगा।

विजीलैंस की प्रश्नावली

  • अवैध कालोनियों में आपकी पार्टनरशिप कितनी-कितनी है? 
  • प्रवीन बिल्डर्स द्वारा किए गए कामों में आपकी क्या संलिप्तता है?
  •  आपके अमरीका तथा कनाडा दौरे पर खर्च का भुगतान किसने किया? 
  •  आपनेे कनाडा तथा अमरीका में निवेश किया है?
  • 8-9 महीने विदेश में रहते हुए कोई प्रॉपर्टी खरीदी?
  • कनाडा तथा अमरीका में रहने वाले रिश्तेदारों तथा मित्रों की कितनी संपत्ति है?
  •  विदेशी दौरों में कोई मैडीकल उपचार करवाया?
  • डाक्टरों ने क्या सलाह दी? उपचार की स्लिप?
  • इलाज करवाया तो कितना खर्च आया?  
  • अवैध खनन में आपकी भूमिका व उससे कितनी आमदनी हुई?
  • रिश्तेदार हनी द्वारा करवाए गए तबादलों में आपकी क्या भूमिका थी?
  •   ई.डी. द्वारा हनी से की गई रिकवरी में आपका कोई हिस्सा था?
  •   हनी मुख्यमंत्री कार्यालय तथा सरकारी बैठकों में क्यों आता था?
  • गोवा में कीमती सरकारी जमीन लीज पर देने में आपकी क्या भूमिका थी?
  •  आपकी पूरी संपत्ति कितनी है?
  • मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए आपने क्या-क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए?
  •   अपने पुत्र के विवाह पर कितना खर्च किया था?
  • आपने अपने विधानसभा क्षेत्र में कितनी ग्रांटें मंजूर की थीं?
  • चमकौर साहिब क्षेत्र में ग्रांटों से अन्य नेताओं का क्या लेना-देना था?

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News