आज फिर Vigilance के सामने पेश होंगे पूर्व CM चन्नी, जानें क्यों

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 08:11 AM (IST)

चंडीगढ़: आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के तहत चल रही विजीलैंस ब्यूरो की जांच में शामिल होने के लिए पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी को 5 जुलाई को बुलाया गया है। 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भेजे गए नोटिस के मुताबिक पूर्व सी.एम. चन्नी को विजीलैंस ब्यूरो के मोहाली स्थित मुख्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचने के लिए कहा गया है। ध्यान रहे कि पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी को विजीलैंस ब्यूरो द्वारा इससे पहले भी 2 बार बुलाया जा चुका है और चन्नी को विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एक लंबा-चौड़ा प्रोफार्मा भी भरकर लाने के लिए दिया गया था, जिसमें उनकी व उनके परिवार की संपत्ति, विदेश यात्राओं व अन्य खर्चों की जानकारी मांगी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News