मूसेवाला के पिता से मिलने पहुंचे पूर्व सी.एम. चन्नी को जारी हुआ समन
punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 12:49 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव होने के बाद पूर्व सी.एम. चन्नी पंजाब छोड़ विदेश चले गए थे। विदेश से वापिस लौटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने मूसेवाला की हत्या पर दुख प्रगट किया। इस दौरान चन्नी से मिलने मानसा पुलिस भी वहां आ गई। कोर्ट में पेश होने का समन उनके हाथों में थमा दिया। कोर्ट ने उन्हें जनवरी महीने में पेश होने के लिए कहा है।
बता दें कि चुनाव हारने के बाद पूर्व सी.एम. चन्नी से ई.डी. ने पूछताछ की थी। उसके बाद चन्नी विदेश चले गए। और कई महीनों बाद लौटे हैं। जिक्रयोग्य है कि विधानसभा चुनाव दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चन्नी पर मामला दर्ज किया गया था। मानसा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आप प्रत्याशी विजय सिंगला की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here