पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री आज विजीलैंस समक्ष होंगे पेश, की जाएगी पूछताछ

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 09:58 AM (IST)

अमृतसर(इन्द्रजीत, सागर): पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी आज फिर विजीलैंस आगे पेश होंगे। इससे पहले ओ.पी.सोनी मंगलवार 29 नवंबर को विजीलैंस के दफ्तर में पेश हुए थे, जहां उनसे आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में विजीलैंस दफ्तर में करीब अढ़ाई घंटे पूछताछ की गई थी। यह जांच उनकी जायदाद को लेकर की गई थी। 


विजीलैंस द्वारा उनसे अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए 7 दिन का समय दिया गया था और आज उन्हें दोबारा बुलाया गया है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी कि उनके परिवार के पास और उनके पास कितनी जायदाद है।इसमें जहां पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी पिछले सप्ताह विजीलैंस द्वारा दिए गए 35 करीब सवालों के जवाब में लिखित तौर पर अपना पक्ष रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा मंगलवार सुबह गुरदासपुर में विजीलैंस ब्यूरो के समक्ष पहली बार पेश होंगे। इसमें एक तरफ विजीलैंस विभाग को पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओ.पी सोनी उन्हें दी गई प्रश्न-सूची के मुताबिक अपना पक्ष रखने के लिए पेश होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News