पूर्व डिप्टी CM ओ.पी. सोनी Court में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड
punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 04:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी आज कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्हें 2 दिन का रिमांड मिलने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि गत दिन रविवार को को ओ.पी. सोनी को विजिलेंस ने उनके घर से उन्हें गिरफ्तार किया था। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने 8 महीनों की जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है।
इस दौरान विरोध के चलते कांग्रेसी पार्टी के वर्कर भी मौजूद रहे जिसके चलते ओ.पी. सोनी की पेशी की दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध करते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात रही है। गौरतलब है कि ओ.पी. सोनी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के वर्करों ने इसे राजनीतिक बदलाखोरी बताते हुए आज दोपहर एक बजे कोर्ट का घेराव करने का ऐलान किया था। सीनियर कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कार्रवाई पर विरोध भी जताया। आपको बता दें पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी पर आय से अधिक खर्च के आरोप हैं। जांच दौरान पता चला कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक ओ.पी. सोनी व उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी और खर्च 12.48 करोड़ रुपए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here