Breaking: नहीं रहे तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़

punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2024 - 12:53 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा, खुराना): तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का शुक्रवार को निधन हो गया। करीब 80 वर्षीय जत्थेदार नंदगढ़ ने मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। कुछ देर में उनका अतिंम संस्कार बूड़ागुज्जर जेल रोड के पास स्थित उनके फार्म हाउस पर होगा।

बता दें कि जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ मार्च 2003 से लेकर जनवरी 2015 तक तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार रहे हैं। इससे पहले वे 1996 में एसजीपीसी के सदस्य भी चुने गए थे। उन्हें अपनी बेबाक वाक्यशैली के लिए जाना जाता था। गौरतलब है कि जेल सुपर्रिटेंड शिवराज सिंह नदंगढ़ उनके बेटे हैं, जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य रहने के चलते उनकी देखभाल कर रहे थे। उनके निधन पर गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के मैनेजर रेशम सिंह, मीत मैनेजर सुखदेव सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत सिंह, सरुप सिंह नंदगढ़, अवतार सिंह वनवाला, गुरपाल सिंह गोरा, हीरा सिंह चड़ेवान, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह काका उड़ांग आदि ने अफसोस प्रकट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News