पंजाब के पूर्व DGP के घर शोक की लहर, इकलौते बेटे का अचानक निधन
punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 11:31 AM (IST)

जालंधर (मजहर): पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर से दुखदायी खबर सामने आई है। मलेरकोटला हाउस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और कांग्रेस की पूर्व कैबिनेट मंत्री मैडम रजिया सुल्ताना के इकलौते बेटे अकील अख्तर का अचानक निधन हो गया है।
उनकी जनाजे की नमाज आज शुक्रवार, 17.10.2025 को उनके पैतृक गांव हरदा खेड़ी (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में असर की नमाज के बाद यानी 4:30 बजे अदा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व डीजीपी की बहू जैनब अख्तर पंजाब वक्फ बोर्ड की मेंबर रह चुकी है और सियासत में काफी सक्रिय हैं उनके पति का अचानक निधन होने से हर तरफ शोक की लहर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here