शादी के 2 महीने बाद नई नवेली दुल्हन ने कर दिया कांड, पूरे इलाके में हो रही चर्चा

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 03:20 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में शादी के महज 2 महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।  दरअसल, उक्त दुल्हन शादी के 2 महीने बाद ही किसी और लड़के के साथ भाग गई।  अब उसके ससुराल वाले इंसाफ की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए हैं। ससुराल वालों के मुताबिक उन्होंने अपने बेटे की शादी नूरमहल की लड़की के साथ10 फरवरी को की थी। शादी के 2 महीने बाद विवाहिता शॉपिंग के बहाने घर से निकली और कार में बैठकर भाग गई।

PunjabKesari

ससुराल वालों का कहना है कि वह अपने साथ गहने 30 हजार रुपए और मोबाइल फोन ले गई। उनका कहना है कि  पता चला है कि शादी से पहले भी लड़की घर से भाग गई थी और अब फिर उसी लड़के के साथ फरार हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर कई बार थाने का दौरा कर चुके हैं, लेकिन पुलिस उनकी कई सुनवाई नहीं तक रही।

वहीं पति का कहना है कि पहले लड़की के परिवार वाले कह रहे थे कि लड़की को बिठाकर पूरी बात पूछी जाएगी, लेकिन उस तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया। उसकी पत्नी ने दूसरे लड़के से शादी कर ली है और वह इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।  साथ ही लड़की और उसके परिवार को उनकी गलती की सजा मिलनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News