नकली पुलिस अधिकारी बन व्यक्ति को ऐसे बनाया शिकार, मामला जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 05:40 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस अधिकारी बन कर शिकायतकर्ता के लड़के पर ड्रग का मामला दर्ज करने की धमकी देकर बैंक खाते में 1.20 लाख रुपए ट्रांसफर करवाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना बहराम की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

एस.एस.पी.  को दी शिकायत में हरभजन सिंह पुत्र भुल्ला सिंह निवासी गांव भरोली थाना बहराम ने बताया कि उसे उसके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई तथा कॉलर ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने उसके लड़के मनदीप सिंह को गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर अरैस्ट किया है। कॉलर ने धमकी देते हुए उक्त मामले को हल करने के लिए तुरन्त बताए गए खाते में 1.20 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसने कहा कि यदि उसने अदायगी करने से मना किया तो वह उसके लड़के को ड्रग के केस में फंसा देगा। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त कालर की ओर से भय पैदा करने के चलते उसने बताए गए 4 खातों में राशि जमा करवा दी। उसने बताया कि इस उपरान्त जब उसने अपने लड़के को डिस्कवर किया तो वह सुरक्षित था। उसने बताया कि किसी जालसाज ने उन्हें भयभीत करके उसे पैंसे ऐंठ लिए हैं। एस.एस.पी.  को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापस करवाने तथा आरोपित के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News