साजिश के तहत फाइनेंस कंपनी से लिया करोड़ों का लोन, हैरान कर देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 11:20 AM (IST)

लुधियाना (गौतम): साजिश के तहत 2 लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फाइनेंस कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन ले लिया और उसके बाद लोन वापस नहीं किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले राजेश गुप्ता डायरैक्टर ऑफ ऊषा फाइनेशल सर्विस लिमिटेड की शिकायत पर गुरदेव नगर भारत नगर चौक के निकट स्थित 'अप मनी लिमिटेड' के डायरैक्टर व गारंटर अजीत सिंह चावला तथा सुमेल सिंह चावला के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस को दी शिकायत में राजेश गुप्ता ने बताया कि उक्त लोगों ने उनकी कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था लेकिन उसके कुछ समय के बाद उन्हेंने लोन की किस्तें देनी बंद कर दीं। बार बार कहने पर भी आरोपियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान कंपनी की तरफ से उनके दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि उक्त लोगों ने पहले ही साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लिया हुआ है जिस पर उन्होंने पुलिस कमिश्रर को शिकायत दी। जांच अधिकारी सब-इंस्पैक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News