लुधियाना में दहेज के दानवों की दरिंदगी: शादी के बाद खुला हैवानियत का खेल, मामला कर देगा दंग
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 12:05 PM (IST)
लुधियाना (राज): समाज में दहेज प्रथा की जड़ें किस कदर गहरी हैं, इसका एक और काला चेहरा सामने आया है। एक नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष द्वारा न केवल मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया, बल्कि धोखे से उसके बैंक खाते और जमापूंजी पर भी कब्जा कर लिया गया। डॉक्टर रमनजोत कौर की ओर से दी गई शिकायत की पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति अर्शदीप सिंह, सास अमरजीत कौर और ससुर गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता रामनजोत सिंह की शादी 25 जनवरी 2025 को अर्शदीप सिंह ढिल्लों के साथ बड़े ही चाव से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही अर्शदीप के असली रंग सामने आने लगे। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता पर और अधिक दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। जब पीड़िता ने उनकी नाजायज मांगों का विरोध किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। जुल्म की इंतहा यहीं नहीं रुकी, पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने डरा-धमका कर उसकी 'गोल्ड चेक बुक', डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड अपने कब्जे में ले लिए। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष ने पीड़िता का करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सोना भी हड़प लिया। पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

