शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बिहार से लुधियाना पहुंची ZERO FIR

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 11:14 AM (IST)

लुधियाना (राज): किराए पर रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले की गूंज बिहार तक पहुंची और वहां से आई एक 'जीरो एफआईआर' ने लुधियाना पुलिस के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। पुलिस ने आरोपी मनोवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता लुधियाना में किराए के मकान में रहती थी। उसी के पड़ोस में रहने वाले मन्नोवर नामक युवक के साथ काम करने और साथ रहने के कारण उसकी जान-पहचान हो गई। मन्नोवर ने धीरे-धीरे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का वादा कर दिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर मन्नोवर अक्सर उनके किराए के मकान में आता-जाता रहा और वहां उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती उसे अपना होने वाला पति मानकर चुप रही, लेकिन जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और साफ इनकार कर दिया।

धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने हार नहीं मानी। मामला बिहार के महिला थाना किशनगंज पहुंचा, जहां पुलिस ने 16 अक्टूबर 2025 को 'जीरो एफआईआर' (नंबर 03) दर्ज की। अब किशनगंज पुलिस द्वारा सरकारी ईमेल के जरिए यह केस लुधियाना पुलिस को ट्रांसफर किया गया है।

लुधियाना पुलिस ने ईमेल मिलते ही आरोपी मन्नोवर के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से धोखेबाजी और यौन शोषण के मामले में अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News