Ludhiana: लेबर को वेतन देने के लिए थमाए थे 5 लाख, रकम डकार कर ठेकेदार हुआ रफूचक्कर

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 09:00 AM (IST)

लुधियाना (राज): औद्योगिक नगरी में एक व्यक्ति अपने ही मालिक की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना जोधेवाल की पुलिस ने प्रसन्न जैन की शिकायत पर आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पैसे हाथ में आते डोली प्रवीन की नीयत
घटनाक्रम के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने बीते 14 फरवरी को आरोपी प्रदीप कुमार को 5 लाख रुपये इस विश्वास के साथ सौंपी थी कि वह इसे फैक्ट्री ले जाकर वहां काम करने वाले मजदूरों का भुगतान कर देगा। लेकिन पैसे हाथ में आते ही प्रदीप की नीयत डोल गई। आरोपी वह रकम लेकर फैक्ट्री पहुंचने की बजाय रास्ते से ही गायब हो गया। 

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 
जब काफी समय बीत जाने के बाद भी मजदूरों तक उनका वेतन नहीं पहुंचा और प्रदीप का कोई सुराग नहीं लगा तो फैक्ट्री मालिक ने उसके घर पर दस्तक दी। वहां जाकर मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि प्रदीप उस दिन से अपने घर भी नहीं लौटा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News