Oswal Woolen Mill के साथ तगड़ा Fraud, मालिकों को चक्करों में डाल किया ये कांड

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 11:11 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): ओसवाल वूलन मिल्स के साथ शिपिंग सर्विस के कर्मचारियों द्वारा लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस ने मनीष कुमार अरोड़ा की शिकायत पर सासवता मित्रा, खाई रुल बसर खान , विश्वा जीत वरदान राय, शाम सुंदर दास, निवासी कलकत्ता के खिलाफ धारा 406, 420 के 120B के तहत केस दर्ज किया है। 

 पीड़ित ने 15 मार्च 2023 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी समझ से 143 रोल कपड़े के शिपिंग सर्विस के उक्त आरोपियों के माध्यम से बंगलादेश भेजने थे। लेकिन उक्त आरोपियों ने कपड़े के 121 रोल बंगलादेश नहीं भेजे और ना ही उन्हें वापिस किए, जिसकी कीमत 17 लाख 20 हजार 925 रुपए थी। ऐसे करके आरोपियों ने उसके साथ ठगी की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News