लुधियाना के बड़े कारोबारी से लाखों का Fraud, थाने पहुंचा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 12:46 PM (IST)

लुधियाना (राम): कपड़ा और धागे का कारोबार करने वाले एक व्यापारी से धोखाधड़ी की खबर सामने आई है।  मोती नगर पुलिस ने व्यापारी से लाखों रुपए का कपड़ा और धागा खरीदने के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाली फर्म के 2 पार्टनरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2020 में जिला पुलिस कमिश्नर को दी गई लिखित शिकायत में लुधियाना के कैलाश नगर निवासी जतिंदर कुमार जैन के बेटे विनय जैन ने कहा कि उनकी फर्म में कपड़े और धागे की मैन्यूफैक्चरिंग होती है। उनकी फर्म से साहिब इंपैक्स, टैक्सटाइल कालोनी, लुधियाना के पार्टनर अजयपाल सिंह और कंवरजीत सिंह ने धागा खरीदा था, जिसकी राशि करीब 13 लाख, 57 हजार, 71 रुपए बनती थी।

जिसका आई.डी.बी.आई. बैंक का एक चैक अजयपाल और कंवरजीत ने विनय जैन की फर्म को दिया था लेकिन वह बाऊस हो गया। सिर्फ इतना ही नहीं साहिब इंपैक्स के पार्टनर ने कपड़े और धागे का बनता जी.एस.टी. भी जमा नहीं करवाया, जिस कारण उनका जी.एस.टी. नंबर भी रद्द कर दिया गया। विनय जैन ने आरोप लगाया कि वह अजयपाल और कंवरजीत ने उनकी फर्म के साथ साजिश के तहत धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की शुरूआती जांच के बाद दोनों पार्टनरों को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News